16/1, South Tukoganj, Indore
Call for Appointment
Chat with us
हिंदी में जानकारी
डॉ. दिव्यांशु गोयल, SNG Hospital, इंदौर की ओर से मरीजों के लिए उपयोगी जानकारी।
यह कोहनी के बाहरी हिस्से पर दर्द का एक आम कारण है। यह मुख्य रूप से 30 से 50 वर्ष की आयु के रोगियों में देखा जाता है। आमतौर पर यह उन व्यक्तियों (मेल और फीमेल अनुपात लगभग बराबर) को प्रभावित करता है जिनके कार्य प्रोफ़ाइल में कलाई को घूमने वाली गतिविधिया ज्यादा उपस्थित होती हैं। यह टेनिस खिलाड़ियों (बैक हैंड स्ट्रोक का उपयोग करने वाले) या कभी-कभी सामान्य लोगों में भी हो सकता जो अपनी कलाई को ज्यादा काम मैं लेते है जैसे कपड़े धोना और निचोड़ना, हथोड़े से काम लेना, बार बार भारी वजन उठाने का काम आदि।
मरीजों में कोहनी के बाहरी हिस्से में कुछ जगह निरंतर दर्द होता है । अन्य विशेष लक्षण – कलाई के ऊपर उठाने पर दर्द, हाथों को हिलाते समय दर्द, और पकड़ का कमजोर होना। यहां तक कि एक चाय का कप उठाने से दर्द हो सकता है। हाथ और कलाई का बार-बार उपयोग करने से असुविधा और बढ़ जाती है । दर्द आमतौर पर कई हफ्तों और महीनों तक बदतर होता जाता है; यह बांह से कलाई तक भी पहुंच सकता है ।
एक्स-रे आम तौर पर सामान्य होता है। इसलिये डायग्नोसिस बनाने के लिये एक्स-रे की जरूरत नही पड़ती है।
टेनिस एल्बो से पीड़ित होने की अधिक संभावना किसको है?
टेनिस एल्बो के पुनरावृत्ति को रोकने के लिए किस गतिविधि से बचा जाना चाहिए?
बार बार स्क्रूइंग मूवमेंट करना और बार बार हाथ की कलाई का ऊपर की तरफ मोड़ना( wrist extension)

Wrist extension.

बार बार कलाई मोड़कर वजन उठाने की परिक्रया
शुरुवाती देखभाल सामन्य है (पैन किलर, बर्फ की सिकाई,कलाई का कम उपयोग और व्यायाम) है। व्यायाम सफल उपचार के लिए महत्वपूर्ण हैं।
गतिविधियों को रोकने के लिए एवं हाथ को सहारा देने किये एक कलाई का पट्टा दिया जाता है । स्टेरॉयड इंजेक्शन जटिल केसेस में आरामदायक होते हैं । कुछ अन्य उपचारो में शामिल है – प्लेटलेट रिच प्लाज्मा इंजेक्ट करना जिससे घाव को भरने में मदद मिले। केवल बहुत जटिल मामलो में , सर्जरी की आवश्यकता होती है जहां कोहनी के टेंडॉन्स (ईसीआरबी) को पार्शियल रिलीज किया जाता है।


फोरआर्म एक्सटेंसर स्ट्रेच :
कोहनी सीधे, हथेली फर्श का सामना करती हुई रखें, चित्र में दिखाए अनुसार खिंचाव करे और, 30 सेकंड के लिए रखे दो खिचांव(स्ट्रेच )के बीच में 10 सेकंड अंतराल के साथ इसे तीन बार दोहराएं।

फ्लेक्सबार व्यायाम:
फ्लेक्सबार के निचले हिस्से को कलाई से पकड़ो ( प्राथन छवि देखें ) । फ्लेक्सबार के ऊपर के सिरे को खाली हाथ से पकडे ( दूसरी छवि देखें ) । अब बार को घुमा दे जिससे खाली हाथ भी सीधा हो जाये। अब बार को हॉरिजॉन्टल कर ले याने की शरीर के सामने (चौथी छवि देखें ) और बार को कलाई से घूमते हुए आगे की तरफ घुमाये (पांचवी छवि देखें )
इस एक्सरसाइज को 15 के 3 सेट (45 घुमाव) प्रतिदिन करें ।

प्रोनेशन – सुपिनेशन एक्सरसाइज:
जैसा कि नीचे दी गई तस्वीर में दिखाया गया है, अपनी कलाई को घुमाएं ताकि आपकी कलाई एक बार छत और एक बार जमीन की तरफ देखे। यह एक लचीले बैंड की मदद से किया जाता है जिसे थेरा बैंड कहते हैं ।

हर एक्सरसाइज को 10-15 बार दोहराइये . एक्सरसाइज के केवल एक या दो ही सत्र प्रतिदिन करे। ज्यादा करने से ज्यादा फायदा हो ऐसा नहीं होता है उल्टा इससे परेशानी बढ़ सकती है . हर दोहराव को २ सेकंड के लिए रोकना (होल्ड ) होता है ।
टेनिस एल्बो एक ऐसी स्थिति है जिसमें कोहनी के बाहरी हिस्से में दर्द होता है, जो मांसपेशियों के अधिक इस्तेमाल से होता है। इसका प्रभावी इलाज Indore के अनुभवी Orthopedic Surgeon Dr. Divyanshu Goyal द्वारा किया जाता है। दर्द से राहत के लिए आज ही संपर्क करें: +91-9826060933.
Share your details and our team will call you back to confirm your visit.
+91 91744 00555
+91 91744 00555
SNG Hospital, 16/1, South Tukoganj, Kanchan Bagh, Indore 452001 (M.P.) India