Skip to main content

Dr. Divyanshu Goyal

16/1, South Tukoganj, Indore

Call for Appointment

Chat with us

हिंदी में जानकारी

कैल्शियम सप्लीमेंट

डॉ. दिव्यांशु गोयल, SNG Hospital, इंदौर की ओर से मरीजों के लिए उपयोगी जानकारी।

कैल्शियम सप्लीमेंट

हड्डी और मांसपेशी के दर्द के लिए कैल्शियम गोलियों के लिए पूछना बहुत आम है। कैल्शियम गोलियों के साथ कई मिथक जुड़े हुए हैं। पहले समझिये की कैल्शियम सप्लीमेंट की ज़रूरत किसको पड़ती है।

यदि आपको ऑस्टियोपोरोसिस है: बोन मेरो के घनत्व (खनिज और प्रोटीन सामग्री) के नुकसान के कारण हड्डियों की ताकत कम हो जाने को ऑस्टियोपोरोसिस कहते हैं। हमारी हड्डियां खनिजों (65%) और कार्बनिक मैट्रिक्स (35%, मुख्य रूप से कोलेजन प्रोटीन) से बनी होती हैं। उम्र बढ़ने के साथ हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और हमें फ्रैक्चर को रोकने के लिए कैल्शियम समेत कुछ दवाओं की आवश्यकता हो सकती है।

हम कैसे जानेंगे कि हमारी हड्डियां कमजोर हैं और हमें कैल्शियम की आवश्यकता है?

डेक्सा (DEXA) जांच आमतौर पर बोन मेरो घनत्व के बारे में जानने के लिए की जाती है। अब अगला प्रश्न यह उठता है की डेक्सा जांच किस व्यक्ति को करानी चाइये?

सभी बुजुर्ग पुरुषों और सभी पोस्टमेनोपॉज़ल महिलाओं को डेक्सा की आवश्यकता नहीं है। आपको एक डेक्स स्कैन की आवश्यकता है यदि:

  • आप एक पोस्टमेनोपॉज़ल महिला हैं और आपके परिवार मे गिरने से हिप फ्रैक्चर का पारिवारिक इतिहास है
  • मामूली चोट के बाद आपको फ्रैक्चर हो गया है (पुरुष और महिला दोनों)
  • आपने शुरुआती उम्र में अपने अंडाशय (ओवरीज) को हटा लिया ( सर्जरी से) है
  • आपको जल्दी मेनोपॉज हो गया है ( 45 वर्ष की उम्र से पहले )
  • आपको (पुरुष या महिलाएं) रूमेटोइड गठिया हो। rheumatoid आर्थराइटिस (गठिया) मैं कम बोन मेरो घनत्व (ओस्टीयोपोरोसिस) कम उम्र मैं भी हो जाता है
  • आपकी दवाइयां चल रहीं हैं जो बोन मेरो घनत्व को कम करते हैं(जैसे स्टेरॉइड्स)

कितनी मात्रा मे कैल्शियम और विटामिन डी चाहिए?

बच्चों को 1 से 3 साल तक 700mg कैल्शियम 4 से 8 साल तक 1000 mg कैल्शियम और फिर 18 साल तक 1300 mg कैल्शियम रोज चाहिए। एक व्यस्क को लगभग 1000mg कैल्शियम रोज चाहिए होता है। 4 साल के बाद हमे 600 IU विटामिन डी की रोज़ जरूरत होती है। गर्भवती महिला को प्रेग्नेंसी के दौरान ओर उसके बाद जब वो बच्चे को दुग्धपान कराती है तो 1300 mg कैल्शियम की रोज जरूरत होती है।

Dr. Divyanshu Goyal, an expert orthopedic doctor in Indore, offers effective solutions for calcium deficiency and bone health. With his guidance on supplements and treatment, you can strengthen your bones and improve overall well-being. Contact Dr. Goyal for personalized care at +91-9826060933.




Book Appointment

Share your details and our team will call you back to confirm your visit.

Contact Form

Contact Details

+91 91744 00555

+91 91744 00555

SNG Hospital, 16/1, South Tukoganj, Kanchan Bagh, Indore 452001 (M.P.) India